चंडीगढ़, 21 अगस्त। नेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस काउंसिल ऑफ इंडिया फॉर चंडीगढ़ एंड पंजाब के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने शुक्रवार कुश्त आश्रम चंडीगढ़ का दौरा किया और अपने पिता की याद में कूश्त आश्रम के जरूरतमंद लोगों को राशन (आटा, चावल, दाल, चीनी व नमक आदि) वितरित किया। स्वर्गीय डी.एस. पंछी पूर्व मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंडीगढ़) 7वीं पुण्यतिथि पर उन्होंने मास्क भी वितरित किए क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों में राशन के रूप में मास्क आवश्यक है।
इस अवसर पर कमलजीत सिंह पंछी ने कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं केवल अपने पिता के आशीर्वाद के कारण हैं और लोगों से अनुरोध किया कि वे लालची नहीं जरूरतमंदों की मदद करें।