हिमाचल के संगीत की मिठास हमें पूरी दुनिया में पहुंचानी है: अनुराग ठाकुर

Spread the love

शिमला, 20 अगस्त। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री, अनुराग ठाकुर ने आज शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विश्वाश हिमाचल के लिए दिखाया है उसके लिए हिमाचल ऋणी रहेगा।
ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के संगीत में मिठास है जो कि पूरे देश मे चर्चित है , हमे अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना है और हम अपनी इस विरासत को लुप्त नहीं होने देंगे पूरे विश्व मे पहुंचाएंगे यह हमारा संकल्प है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने संकल्प में कला और संस्कृतिक क्षेत्र चुना है और इसको बढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा हमारा हिमाचल देव भूमि है और यह एक बड़ा कारण है कि हमारी संस्कृति बहुत अच्छी है। ठाकुर ने कहा कि हमारे प्रदेश की पेंटिंग्स दुनिया मे कुछ भी प्रभाव छोड़ सकती है हमें इनको दुनिया तक पहुंचाना है।
उन्होंने पत्रकारों के जवाब में कहा जहाँ ज़मीन मिलेगी हम खेलो को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। ठाकुर ने बताया कि इस विषय मे राजनीतिक कटाक्ष से बेहतर है कि एक स्वर में हिमाचल को आगे लेजाने में काम करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *