चंडीगढ़, 12 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में आयोजित की गई।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद मुख्य रूप से उपस्थित रहे उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष आशा जसवाल , तथा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव व मोर्चा प्रभारी दीप्ति रावत, मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक लतिका शर्मा , चंडीगढ़ प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश चन्द जैन, मोर्चा कोर्डिनेटर बी सी पूरी, मेयर रविकांत शर्मा, उपमहापौर फार्मिला,पार्षद हीरा नेगी, चन्द्रवती शुक्ला सहित मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी , जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री तथा मोर्चा के सभी मंडलों की अध्यक्ष उपस्थित रही।
बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने महिला मोर्चा को सफल कार्यकारिणी के आयोजन के लिए बधाई दी व कहा कि पूरे देश मे भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां महिलाओं का बहुत सम्मान किया जाता है। देश मे पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में 11 महिलाओं को शामिल किया गया है। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में भी हर स्तर पर महिलाओं को वरीयता दी जाती है। चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा पार्टी के कार्यो में हमेशा अग्रणी रहती हैं। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में हमेशा अग्रणी रही है। सरकार की उपलब्धियां तथा योजनाएं लोगों तक पहुंचाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है ।इसी शक्ति को के बलबूते पर हम आने वाले चुनाव में अपना योगदान पार्टी को दे सकते हैं। अरुण सूद ने महिलाओं से आने वाले चुनावो हेतु कमर कसने का आह्वान किया । व कहा कि आने वाले समय में महिला मोर्चा की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है तथा वे आशा करते हैं कि इन चुनावों में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी महासचिव दीप्ति रावत ने कहा कि अपनी पार्टी की सरकार होने से हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। महिला मोर्चा को यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सरकार की योजनाएं निचले स्तर तक पहुंच रही है या नहीं । महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को सामाजिक घटनाओं में भी एक्टिव होना चाहिए तथा सभी प्रकार की समाजिक गतिविधियों में हिस्सा लिया जाना चाहिए। मोर्चे में केवल पार्टी की महिलाओं को कोई नहीं बल्कि अन्य सभी क्षेत्रों से , हर सेक्टर से, हर इंस्टिट्यूशन से महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं बनाई जाती हैं उनमें से अधिकतर योजनाएं महिला केंद्रित योजनाएं होती है जिन को जन-जन तक पहुंचाने की हमारी जिम्मेवारी है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री जी द्वारा केंद्रीय मंत्रिमंडल में 11 महिलाओं को शामिल करके महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धन्यवाद का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में प्रदेश स्तर का सम्मेलन आयोजित करने का भी फैसला लिया गया। इससे पूर्व राजनैतिक प्रस्ताव पास किया गया ।
बैठक में लतिका शर्मा, आशा जसवाल, बीसी पूरी ने भी विचार रखे । जबकि प्रदेश की तरफ से महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश चंद जैन ने संगठनात्मक रूप से गतिविधियों का ब्यौरा लिया व दिशानिर्देश दिए। सभी जिला अध्यक्षों ने अपने अपने जिलों की रिपोर्ट पेश की। मंच का संचालन महामंत्री नेहा अरोड़ा ने किया। जबकि राजनीतिक प्रस्ताव रूबी गुप्ता ने पेश किया जिसे कुछ सुझावों के साथ पारित कर दिया गया। बैठक की समाप्ति के बाद महिला मोर्चा द्वारा तीज का उत्सव भी मनाया गया।