चंडीगढ़, 12 अगस्त। वार्ड नंबर 20 के पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली एवं मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में वीरवार को “हरितालिका तीज” के उपलक्ष्य में पौधरोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकास गुगनानी, मुकेश चनालिया, प्रकाश गोसाईं, विजय राणा, गौरव ठाकुर, गुरमीत, परमजीत सिंह, विराज मौर्या, अली, सौरभ, अमित शर्मा, महिंदर बिष्ट आदि उपस्थित थे।
देवशाली ने कहा कि जिस प्रकार से देश में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, ऐसे में पौधरोपण अत्यंत आवश्यक हो गया है क्युंकि बढ़ते प्रदूषण के साथ-साथ बीमारियां भी बढ़ती जा रहीं हैं। अधिक से अधिक पौधारोपण करने से ही हम अपने पर्यावरण को बचाने और अपनी सेहत को ठीक रख पाने में सक्षम हो पाएंगे। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही हम प्राकृतिक रूप से वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त सतबीर सिंह ठाकुर ने मंडल की टीम के साथ आस पास मौजूद लोगों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।