देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 13 अगस्त 2021 से 2 अक्टूबर 2021 फिट इंडिया फ्रीडम रन का होगा आयोजन

Spread the love

चंडीगढ़, 11 अगस्त। भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के 744 जिलों में 13 अगस्त 2021 से 2 अक्टूबर 2021 की अवधि में ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतरगर्त पंजाब राज्य और केंद्रीय शासित चंडीगढ़ में जिला स्तरीय दौड़ तथा इसके उपरांत प्रत्येक जिलों के 75 कस्बों और गांवों में नेहरू युवा केंद्र व एनएसएस स्वयंसेवकों और युवा क्लब पदाधिकारियों द्वारा 143 विभिन्न ब्लॉकों के कस्बों व गांवों में दौड़ के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त जानकारी नेहरू युवा केंद्र संगठन पंजाब राज्य के राज्य निदेशक बिक्रम सिंह गिल, ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि फ्रीडम रन का आयोजन 13 अगस्त 2021 को पंजाब राज्य के पांच जिलों से शुरू होगा जिसमें एस.बी.एस.नगर के  खटकड़ कलां, अमृतसर के जलियांवाला बाघ,  लुधियाना में  लाला लाजपत राय के पुश्तैनी घर, संगरूर में शहीद उधम सिंह के पुश्तैनी घर, फिरोज़पुर में सरदार भगत सिंह एवं स्वतंत्रता सैनानियों द्वारा इस्तेमाल की गयी ईमारत जैसे  (5 जिलों में) पर्मुख सथानों पर करवाया जाएगा। दिनांक 13 अगस्त 2021 को भारत के खेल मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन करायेंगे।
राज्य निदेशक, नेहरू युवा केंद्र संगठन (पंजाब) ने कहा कि जिला व ग्राम स्तरीय दौड़ के इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों शिक्षाविदों, शिक्षाविद, पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता, खेल से संबंधित महानुभाव प्रशासनिक अधिकारियों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय व्यक्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है।
पंजाब राज्य में कार्यक्रम के आयोजन में एन.एस.एस, युवा वेलफेयर भी सहयोग कर रहे है। नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक बिक्रम सिंह गिल ने स्वैच्छिक व शैक्षिक संस्थाओं, एन.एस.एस. व नेयुके के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों, युवा क्लब प्रतिनिधियों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़ने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *