चंडीगढ़, 10 अगस्त । पंजाब एण्ड सिंध बैंक के एम.डी. एवं सी.ई.ओ. एस. कृष्णन मंगलवार 10 अगस्त को बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय, 17-बी चंडीगढ़ में पधारे। यहां एम.डी. एवं सी.ई.ओ. एस. कृष्णन एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक प्रवीण कुमार मोंगिया द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। उन्होंने बैंक की पिछली दो लगातार तिमाही में बैंक के बेहतरीन वित्तीय नतीजों के बारे में बताया और आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी बैंक इसी तरह बेहतरीन नतीजे देगा। उन्होंने बैंक की, बिना किसी अतिरिक्त या छिपे हुए शुल्क के, दूसरे बैंकों की तुलना में कम ब्याज दरों के बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के ग्राहकों को उत्तम सेवा देने के लिए बैंक ने क्षेत्रीय महा प्रबंधक कार्यालय के साथ-साथ चंडीगढ़ तथा अमृतसर में केंद्रीयकृत लोन प्रोसेसिंग सेंटर “सन्मार्ग” भी स्थापित किए हैं।
एस. कृष्णन ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत सभी स्टाफ सदस्यों के साथ भी बैठक की और युवा प्रतिभाओं द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत किया इसके साथ ही एस. कृष्णन ने सभी स्टाफ सदस्यों को कड़ी मेहनत करने के लिए भी प्रेरित किया।
