चंडीगढ़, 8 अगस्त। चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सत्य पाल जैन ने रविवार प्रातः सेक्टर 15 सी और डी की ग्रीन बेल्ट में पूरे परिवार सहित पौधारोपण किया।
इस कार्यक्रम में उनके पुत्र धीरज जैन, पुत्रवधु डॉ. शायना कांसल जैन तथा दोनों पोतियां आध्या जैन तथा अनाएशा जैन भी उनके साथ थे तथा उन्होंने भी पौधारोपण किया। इस पार्क में कुल मिलाकर बड़े छोटे 30 पौधे लगाये गये। इस पार्क में उस समय जो भी लोग सैर करने को आये हुये थे, उन सबसे भी एक एक पौधा लगवाया गया। लगाये गये पौधों में नीम, पीपल, अमलतास आदि पेड़ शामिल है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रीतम शर्मा, प्रो. धमीजा, भूषण गुप्ता, राज बाला, रोहित गर्ग सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।