ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर सुनील गुप्ता ने दी बधाई

Spread the love

चंडीगढ़ 8 अगस्त। चण्डीगढ़ विकास महामंच के अध्यक्ष व साहू चौपाल चण्डीगढ़ के सरंक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा द्वारा गोल्ड मेडल लाने पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अपने आप में ऐतिहासिक पल है। जब इतने वर्ष के पश्चात भारत के इस खिलाड़ी ने अपनी कठिन मेहनत और परिश्रम के बल पर देश के लिए यह कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक के लिए अपना खाता खोल दिया है। निश्चित ही अब हमारे अन्य खेलों में खिलाड़ी भी इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए अपने प्रयासों से भारत को गौरवान्वित करेंगे।
पूर्वांचल वेल्फ़ेर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुनील गुप्ता ने बताया नीरज चोपड़ा ने जहां भाला फेंक प्रतियोगिता में सोने पर कब्जा जमाते हुए भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल दिलाया, तो वहीं बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इस बार ओलम्पिक्स में देश की बेटियों ने भी अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है। उनके जोश ओर जज़्बे को देखकर पूरा देश आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *