चंडीगढ़, 7 अगस्त। श्रीमद्भागवत कथा के छटे दिन में बाल व्यास आचार्य शैलेन्द्र कृष्ण महाराज ने सभी श्रोतागण भक्तों को महाप्रभू भगवान श्री कृष्ण जी की गोपियों संग रास लीला तथा भगवान श्री कृष्ण एवं रूखमणी के विवाह की कथा का श्रवण करवाया। वहीं कथा में कंस का वध, इंद्र एवं ब्रह्मा जी महाराज का मान मर्दन को भी व्यास पीठ से सभी भक्तों को श्रवण करवाया गया।
श्री अद्वैत स्वरूप शिव मंदिर अजून सेवानंद ट्रस्ट फेस- 2 राम दरबार चण्डीगढ़ एवं श्री नंगली दरबार सेवासमिति चण्डीगढ़ के सयुंक्त प्रयास से इस पांवन कथा का संचालन हो रहा है। आज की मुख्य यजमान बहन सविता सैनी एवंम सतीश शर्मा सपरिवार रहें। पूज्य स्वामी अजून ध्यानानन्द महाराज तथा रमेश चंद्र (बबलूभैया) की दिन रात के मेहनत एवं अथक प्रयास में देश राज राणा, रमन छाबड़ा सपरिवार, गौरव सिंगला सपरिवार, प्रेम स्वरूप, राम सेवक, विजय परमार, योगेश मांगलिक, बृज नारायण तथा पीसी यादव अपना बहुमूल्य समय एवं सेवा तन मन धन से दे रहें।