चंडीगढ़, 7 अगस्त। सुभाष चावला अध्यक्ष चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के 5 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की
गई। जिनमें ब्लॉक नंबर 12 सेक्टर 15,16,17,और 24 से विकी कनौजिया को ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं ब्लॉक नंबर 13 सेक्टर 11,12 ,14 और 25,(यू आई टी)
से इकबाल सहोत्रा को ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ब्लॉक नंबर 19 राम दरबार फेस 1और 2, इंडस्ट्री एरिया फेस- 2 से हरजिंदर सिंह बाबा के स्थान पर मनोज कुमार गर्ग को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
ब्लॉक नंबर 29 सेक्टर 55,56,और पलसोरा से राजेंद्र सिंह राजू को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। जबकि ब्लॉक नंबर 24 सेक्टर 36, 42, 53, 54 गांव इटावा, आदर्श कॉलोनी का राजकुमार शर्मा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह जानकारी चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सतीष कैंथ ने जारी एक विज्ञप्ति में दी।