अक्षय शर्मा ने तरनतारन में ‘एनएसयुआई-युवा मिशन 2022’ रैली का किया नेतृत्व

Spread the love

तरनतारन, 6 अगस्त। साल 2022 में पंजाब को प्रगति की ओर ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी लोगों की पहली पसंद होगी, यह बात नैशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया पंजाब के अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने आज यहां कही। उन्होंने आज शुक्रवार को यहां एनएसयूआई कार्य योजना का अनावरण किया ताकि अगले साल पंजाब विधान सभा के होने वाले चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी के साथ अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जा सके। कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को लोगों तक पहुँचाने में तेज़ी लाने के लिए ‘एनएसयुआई- यूथ मिशन 2022’ सभा को संबोधित करते हुए राज्य एनएसयूआई कैडर को आह्वान करते हुए अक्षय शर्मा ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी पंजाब में अपने कल्याणकारी कार्यक्रमों और नीतियों की सफलता पर आगामी चुनावों में जीत हासिल करेगी। ‘कैप्टन फॉर 2022’ हर पंजाबी की आवाज है।
अक्षय शर्मा ने पार्टी के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि पंजाब एक बार फिर देश में न्यूमेरो ऊनो राज्य बने। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्य एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने खुलासा किया कि उन्होंने सभी राज्य छात्र संघ के पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण चुनावों से पहले संगठन को और मजबूत करने के बारे में अपने विचार और सुझाव देने के लिए कहा था। अक्षय शर्मा ने आगे कहा की उनका कैडर पूरी तरह से तैयार है और आज से हम अपनी सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए हर गांव और शहर में जाएंगे। वह अगले पांच वर्षों में भी विकास और समृद्धि की ओर पंजाब की चढ़ाई को जारी रखने के लिए उनकी मंजूरी और विश्वास चाहते हैं। अक्षय शर्मा ने पिछले महीने दो बार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को एनएसयूआई की योजना से अवगत कराया था, ताकि पार्टी की नीतियों के प्रति युवाओं में ऊर्जा और उत्साह भरने के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू किया जा सके।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीती 30 जुलाई को एनएसयूआई युवा मिशन की शुरुआत की थी। अक्षय शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य 2022 के चुनावों से पहले युवाओं और पहली बार बने मतदाताओं को पार्टी की ओर आकर्षित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *