दो महीनों से सैलरी न मिलने पर पब्लिक हेल्थ के आउट सोर्स वर्करों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

चंडीगढ़, 5 अगस्त। कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एण्ड वर्कर यूटी चंडीगढ़ की अगुवाई में पब्लिक हेल्थ में काम कर रहे आउटसोर्स वर्करों ने दो महीने की सैलरी ना मिलने के कारण वीरवार को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पब्लिक हेल्थ डिवीजन नंबर 3 के सामने रोष प्रदर्शन किया।
कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह और जनरल सेक्रेटरी राकेश कुमार ने कहा कि वह लंबे समय से अधिकारियों के ध्यान में यह मसला उठा रहे हैं पर अधिकारी हर रोज टालमटोल कर रहे हैं। अगर वह पब्लिक हेल्थ के सीनीयर अधिकारी के पास सैलरी के लिए जाते हैं तो वह निचले अधिकारी के पास भेज देते हैं और जब कर्मचारी निचले अधिकारी को मिलकर सैलरी के लिए कहते हैं तो वह सीनीयर अधिकारी के पास जाने की बात कहते है। इस बात से तंग आकर आज कर्मचारियों को रोष प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।अभी भी अधिकारी सैलरी  जल्द देने का भरोसा ही दे रहे है. कर्मचारियों ने कहा कि अगर सैलरी जल्द ना दी तो हम अपना संघर्ष और तेज करेंगे।
जेम पोर्टल के ठेकेदार आउट सोर्सेड वर्करों का लगातार आर्थिक शोषण कर रहे हैं किंतु शिकायतों के बावजूद अधिकारी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। अपनी नौकरी बचाने के लिए ठेकेदारों को एक महीने का वेतन देना पड़ रहा है। ठेकेदारों के खिलाफ विजिलेंस जांच भी चल रही है फिर भी वह प्रशासन की नाक के नीचे एक ऑर्गेनाइज फ्राड को बिना किसी डर के अंजाम दे रहे हैं।
हम माननीय सलाहकार से अनुरोध करते हैं कि इस मामले को गंभीरता से विचारे तथा इस फ्रॉड को रोके ताकि जो गरीब वर्करों को कुछ राहत मिल सके।
इस प्रदर्शन, चरणजीत सिंह, रागभीर सिंह, चेयरमैन अनिल कुमार, गुरप्रीत सिंह, जज सिंह संधू, कैशियर किशोरी लाल ने भी संबोधन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *