सेवा भारती लोगो को कोविड वैक्सीन लगवाने में निभा रही अहम भूमिका: अनीता मिडा

Spread the love

चंडीगढ़, 3 अगस्त। कोरोना को हराने के लिए सेवा भारती सेक्टर 29- चंडीगढ़ में टीकाकरण अभियान निरंतर जारी है। टीकाकरण अभियान में यहां रोजाना कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते शहरवासियों को टीका लगाया जा रहा है। इस अभियान में 18 प्लस से 44 प्लस वर्ष की आयु के लोगों का भी टीकाकरण किया जा रहा है।
समाज सेविका अनीता मिडा ने कोविशील्ड टीके का दूसरा डोज सेवा भारती चंडीगढ़ में लगवाया। इस अवसर पर मिडा ने कहा कि सेवा भारती में टीकाकरण सरकारी निर्देशो का पूरी तरह पालन करते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। सेवा भारती के सभी सदस्यों द्वारा लोगो को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इस का पूरा ध्यान रखा जा रहा है ओर साथ ही बताया कि कोरोना को हराने के लिए सभी को टीकाकरण अभियान में शामिल होकर टीका अवश्य लगवाना चाहिए। सभी लोगों का इस समय राष्ट्र के प्रति यह कर्तव्य है कि किसी भी प्रकार के भ्रम में ना उलझ कर सही समय पर अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं और कोरोना को हराने में अपना सहयोग दें। टीकाकरण के बाद भी मास्क पहनना, दो गज की दूरी और निरंतर हाथों को साबुन और पानी से धोना जैसे नियमों का पालन अवश्य करते रहे। अपनी दिनचर्या में योग और शारीरिक व्यायाम को जरूर शामिल करें, इससे हमारी इम्यूनिटी अच्छी रहती है। खानपान में भी इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजों जैसे ताजे फल, सब्जियों के साथ-साथ प्रोटीन युक्त खाद्य प्रदार्थों पर भी पूरा पूरा ध्यान दें कर स्वयं को सुरक्षित रखें। यदि आप स्वस्थ एवं सुरक्षित होंगे तो राष्ट्र भी मजबूत एवं सुरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *