चंडीगढ़, 3 अगस्त। केंद्र में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ भाजपा के डॉ भीम राव अम्बेडकर जिले में सेक्टर 41 ए में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। पार्टी के जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने मोबाइल वैन टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके साथ टीकाकरण अभियान के प्रदेश संयोजक प्रिंस भंदुला, सह संयोजक रवि रावत, जिला उपाध्यक्ष मिनाक्षी ठाकुर, जिला महामंत्री वैभव पराशर, प्रेस सचिव अमित गंभीर, मंडल अध्यक्ष दुर्योधन राणा, मंडल महामंत्री एस के त्यागी और पी पी बलोदी, राज कुमार, थापा, एच एस बिष्ट, धूम सिंह भंडारी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने लोगों की सहायता हेतु व्यापक प्रबंध किये हुए थे।
इस अभियान के उद्घाटन के उपरान्त जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और जिला प्रभारी आशा जसवाल के मार्गदर्शन में डॉ अम्बेडकर जिले में हर मंडल में इस अभियान की शुरुआत की जाएगी और लोगों के घरों में पार्टी के कार्यकर्ता जा कर उनको अवगत करवाएंगे की टीकाकरण वैन उनके द्वार पर है और वो कोरोना बीमारी से बचाव के लिए इसको लगवाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सप्ताह में 3 बार शनिवार, रविवार और सोमवार को चलाया गया और इसमें लगभग 600 से भी अधिक लोगों को टीका लगवाया गया। ये पार्टी के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत है कि अब टीकाकरण जन जागरण अभियान के माध्यम से लोग काफी संख्या में इसको लगवा रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता दूसरी डोज़ के लिए भी लोगों को आग्रह करेंगे कि वो समय रहते दूसरी डोज़ भी लगवाएं।
इस अवसर पर प्रिन्स भंदुला ने कहा कि टीकाकरण अभियान को प्रदेश भर में शुरू किया गया है और इसके लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता लोगों के घरों में जाकर उनको इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं और ये अभियान आगे भी चलता रहेगा।
उधर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमजद के नेतृत्व में और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के आह्वान पर कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत मदरसा ईजाहुल उलूम मुजादिद मे की और सैंकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों को टीका लगवाया। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद विनोद अग्रवाल और जगतार सिंह जग्गा, मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष चाँद मियां, महामंत्री युनुस युनुस और अनवर अहमद और मदरसे के मोहतमिम जनाब मोहम्मद इमरान मुजादिद, जामा मस्जिद सेक्टर 20 के इमाम मौलवी अजमल और नौशाद भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर चौधरी अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को जागृत करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गयी है और इसके माध्यम से समाज के सभी लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जायेगा ताकि वे लोग बिना किसी डर के कोरोना से बचाव हेतु टीका लगवाएं।
