चंडीगढ़, 2 अगस्त। सेक्टर 7 गुरुद्वारा के उप प्रधान जसविंदर पाल सिंह रमनजीत सिंह प्रदीप त्रिवेणी वरिंदर सिंह हरनाम सिंह ने कदम का पौधा लगाकर सोमवार को वन महोत्सव मनाया।
जसविंदर पाल सिंह ने बताया कदम का पेड़ को देव का वृक्ष माना जाता है कदम्ब आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए बहुत ही मशहूर है। कदम्ब का स्वास्थ्यवर्द्धक गुण बहुत सारे रोगों के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है। कदम्ब की एक विशेष बात ये है कि इसके पत्ते बहुत बड़े होते है कदम के फूलों का अपना अलग ही महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में इन सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है। भारत में सुगन्धित पुष्पों में कदम्ब का बहुत महत्व है। इसके फूल भगवान कृष्ण को अत्यंत प्रिय थे कदम के वृक्ष से भगवान श्री कृष्ण को अत्यंत लगाव था। आयुर्वेद में कदम्ब की कई जातियों का उल्लेख है चरक, सुश्रुत आदि प्राचीन ग्रन्थों में कई स्थानों पर कदम्ब का वर्णन मिलता है।
प्रदीप त्रिवेणी ने बताया कि कदम का वृक्ष पहाड़ी क्षेत्र और दक्षिण एरिया में ज्यादातर पाया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार उपचार में हमारी संस्कृति के वृक्ष औषधियों से ओतप्रोत हैं। यह अच्छा समय है पौधे लगाने का इस समय पौधे जल्दी अपनी जड़े मिट्टी से जोड़ लेते हैं जिस कारण पौधे की मरने की गुंजाइश कम रहती है कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं।