उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने मनाया तीज का त्यौहार

Spread the love

चंडीगढ़, 2 अगस्त। भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ प्रदेश के संयोजक भूपेंद्र शर्मा की देखरेख में भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ प्रदेश के महिला प्रकोष्ठ  द्वारा तीज का त्यौहार गढ़वाल भवन सेक्टर-29 में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें की सभी महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण व समाज की महिलाएं अपनी उत्तराखंडी वेशभूषा में दिखी जैसे की गले में गुलोबंद हाँथ में पौची और नाक में नथनी पहने हुए थी।
भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ प्रदेश के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पाण्डे ने बताया कि इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा चण्डीगढ प्रदेश के प्रधान अरुण सूद व उनकी धर्म पत्नी अम्बिका सूद ने शिरकत करी व भाजपा महिला विंग चंडीगढ़ प्रदेश की प्रधान व पार्षद सुनिता धवन व पूर्व मेयर व पार्षद आशा जयसवाल व उनके साथ पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर और वर्तमान में पार्षद हीरा नेगी, व भाजपा महिला विंग की उपाध्यक्ष रूबी गुप्ता, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, गढवाल सभा के प्रधान विक्रम बिष्ट, शशि प्रकाश पाण्डे, रेखा रावत, उमा राणा, गौतम बिष्ट , गीता शर्मा, प्रशांत शर्मा, जसनप्रित, अरविन्द सिंह रावत, दीपक उनीयाल, रजनी ठाकुर, अल्का जोशी, तारा देवी पांडे, कविता शर्मा, शीतल नेगी, शांति बहुगुणा, पूनम कोठारी नन्दी, लीला सजवान, नगरकोटी भाजपा चण्डीगढ़ प्रदेश की उपाध्यक्ष सुनीता भट्ट, भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा द्वारा इसी कड़ी में 80 साल से ऊपर की बुर्जग माताओ के भी संपति चिन्ह दे कर प्रकोष्ठ द्वारा उनको सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया व आने वाले अग्रिम कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा द्वारा 80 वर्ष  से ऊपर के बुर्जग पुरुषों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने अभी तक समाज के कार्यों के लिए कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग किया है। इस कार्यक्रम में महिला प्रदेश की पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही प्रधान महासचिव व सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे मंच का संचालन रजनी ठाकुर द्वारा बड़ी बेखुबी से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *