हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं
Spread the love

चंडीगढ़, 2 अगस्त। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर जबरदस्त जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। उन्हें आशा है कि महिलाओं की हॉकी टीम ओलम्पिक में मैडल प्राप्त कर देशवासियों और सभी महिलाओं का सिर गर्व से ऊचां करेगीं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम में 09 लड़कियां हरियाणा प्रदेश से है। यह प्रदेशवासियों के लिए और भी गर्व की बात है। महिलाओं की टीम की कप्तान  भी (शाहबाद)हरियाणा से है। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को अपनी और से हार्दिक शुभकामनाऐं प्रेषित की है और विश्वास व्यक्त किया है कि अगले मैच में भी यह खिलाड़ी और अच्छा करेगीं।
दत्तात्रेय ने भारतीय खिलाड़ियों, ऐथलीट व विभिन्न खेलों में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। टोक्यो ओलम्पिक-2020 में हरियाणा से 30  खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं। यह सभी प्रदेशवासियों के लिए खुशी की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *