चंडीगढ़, 31 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी उतराखण्ड प्रकोष्ठ चण्डीगढ प्रदेश के संयोजक भूपेंद्र शर्मा द्वारा शनिवार को सैक्टर 32 में पौधों का वितरण किया गया व बुर्जगो का आशीर्वाद प्राप्त किया। शर्मा का मानना है कि लोग जितने ज्यादा पेड़ पौधें लगाएंगे उतना जल्द ही प्रदुषन का कम किया जा सकता है। हारी टीम का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पेड़ पौधे बांटे जाए ताकि सभी अपने घरों के आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण कर सकें।