सेक्टर-29 में चला टीकाकरण अभियान, 140 लोगों ने उठाया लाभ

Spread the love

चंडीगढ़, 31 जुलाई। वार्ड 20 के पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली के नेतृत्व में सेक्टर 29 में कोरोना वैक्सीनेशन लगवाई गई। लोगों को घर-घर जाकर टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर और मंडल की टोली जिसमें विकास गुगनानी, मुकेश चनालिया, गौरव ठाकुर, परमजीत सिंह, नवनीत, रवि यादव, कुलजिंदर सूद, सुखविंदर सिंह, सोनू, हरबंस, फिरोज खान एवं अविनाश शामिल थे।  इस अवसर पर नर्सिंग अफसर अजीत और चन्दन ने लोगों का टीकाकरण किया।
देवशाली ने बताया कि आज के टीकाकरण अभियान में कुल 140 लोगों का टीकाकरण किया गया जिनमें 58 पुरुष तथा 82 महिलाएं शामिल थी।   2 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी डोज़, 18 से 44 वर्ष के 90 युवाओं को पहली डोज़, 45 से 60 वर्ष के 23 लोगों को पहली और 7 लोगों को दूसरी डोज़, 60 वर्ष से अधिक के 10 लोगों को पहली तथा 8 लोगों को दूसरी डोज़ लगाई गई। एक बुजुर्ग महिला जो घर से बाहर आने में सक्षम नहीं थी उसे मेडिकल स्टाफ ने घर जाकर वैक्सीन लगाई।  इसके अतिरिक्त  वैक्सीन लगवाने वालों में एक गर्भवती महिला भी शामिल थी।  
पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि स्थानीय कुछ बुजुर्गों का आग्रह था कि जो लोग अपने घर से दूर नहीं जा सकते उनके लिए यहीं पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए इसलिए भाजपा फार्मास्यूटिकल सेल के संयोजक प्रिंस भंडुला के सहयोग से आज इस अभियान का आयोजन किया गया।
मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर ने टीकाकरण इंचार्ज डॉ मंजीत सिंह, सेक्टर 16 से आये मेडिकल स्टाफ तथा इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *