चंडीगढ़ 27 जुलाई। चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी में 70 कैडेटस ने कारगिल विजय दिवस मनाया। कैडेट्स ने कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों को याद किया। विजय गीत गाए। एकेडमी के कोऑर्डिनेटर संतोष ने सैनिकों के शौर्य का वर्णन किया।व कैप्टन विक्रम बत्रा को पुष्पांजलि भेंट की गई ,उन्होंने कहा कि हमारे देश के सैनिकों की बहादुरी का कोई भी सानी नहीं है। जब भी जरूरत पड़ी सैनिकों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। मौके पर एकेडमी की फैकल्टी से भावना, संतोष, अमित, संजय आदि मौजूद रहे।