चंडीगढ़, 26 जुलाई। आज सावन के पावन महीने के पहले सोमवार को संत कबीर आश्रम फेस 2 राम दरबार में भगवान भोलेनाथ जी की आराधना की और लंगर लगाया गया । संत कबीर आश्रम के कोषाध्यक्ष राजिंदर बडगुजर का कहना है कि सावन के महीने के चारों सोमवार और शिवरात्रि को भी भोलेनाथ की किरपा से लंगर लगाया जायेगा । सभी ने भोलेनाथ जी से पूजा अर्चना कर इस करोना जैसे बीमारी को खत्म करने की कामना की भोलेनाथ सभी पर कृपा बनाए रखना। इस शुभ अवसर पर पार्षद सतीश केंथ, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह बावा, गुरचरंजित जीत काला, ब्रिज मोहन, नितिन ठाकुर, अशोक कुमार, रविंदर कुमार, गेराज, पामा, मोनू, गुरदेव, मनोज इत्यादी शामिल हुए।