चंडीगढ़, 26 जुलाई। चंडीगढ़ एन.एच.एम कर्मचारी संघ द्वारा सोमवार को ईमेल के माध्यम से स्वास्थ्य निदेशक, परिवार एवं कल्याण विभाग, चंडीगढ़ कम मिशन निदेशक, एन.एच.एम को कर्मचारियों द्वारा हड़ताल स्थगित और हड़ताल की अगली तारीख के बारे में अवगत करवाया गया ।
20 जुलाई 2021 को हो चुकी मीटिंग में उच्च अधिकारी द्वारा बताया गया था की एन.एच.एम कर्मचारियों को चंडीगढ़ में कम से कम डी.सी रेट के बराबर वेतन को लेकर फाइल को मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स, नई दिल्ली भेजी जाएगी जिस पर मौजूदा समय कि स्वास्थ्य कर्मियों की आमजन के लिए जरूरत को समझते हुए कोविड टीकाकरण और रूटीन स्वास्थ्य सेवाओं को ना रोकते हुए यूनियन ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया था ।
अगर हमारी मांग 21 अगस्त 2021 तक पूरी नहीं हुई तो सभी एन.एच.एम स्वास्थ्य कर्मी 23 अगस्त 2021 से 2 दिन की काम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे जिसके लिए होने वाले नुकसान का खामियाजा विभाग को भुगतना पड़ेगा।
एनएचएम कर्मचारी द्वारा हड़ताल से 1 सप्ताह पहले 16 अगस्त 2021 को ड्यूटी के उपरांत 3:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक एक सांकेतिक प्रर्दशन सेक्टर 16 स्थित nhm विभाग के बाहर किया जाएगा और 20 अगस्त से लेकर 22 अगस्त 2021 तक काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा । उम्मीद करते हैं कि चंडीगढ़ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दिल्ली द्वारा हमारी जायज मांग को जल्द पूरा किया जाएगा।
