चंडीगढ़, 25 जुलाई। आज पोलिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. राजेश कुमार ने प्रेस क्लब चंडीगढ़ में विपक्षी पार्टियों पर हल्ला बोलते हुए कहा कि जनता ने जीन को चुन कर सत्ता में भेजा वह जनता की कसोटी पर खरे नहीं उतरे है। उन्होंने केवल जनता का महंगाई, बेजरोजगारी एवं शोषण के अलावा कुछ नहीं दिया। इसलिए प्रदेश की जनता इस बार पोलिटिकल जस्टिस पार्टी को मौका देने जा रही है।
राजेश कुमार ने कहा कि हम जनता के लिए सही में काम करने व तकलीफों को दूर करने के लिए आये है। उन्होंने कहा कि आने वाल चुनाव में हमारी पार्टी पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर हमारी पार्टी को चुनाव में बहुमत मिलता है तो हमारी पार्टी अनुसूचित जाति के लोगों के माध्यम से सरकार चलाएगी अर्थात हमारी पार्टी का भविष्य में मुख्यमंत्री बनता है तो वो अनुसूचित पार्टी का ही होगा।
राजेश कुमार ने वार्ता के दौरान अध्यक्ष रोहताश कुमार को उनके काम से खुश होकर उन्हें पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री व प्रभारी हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया। आज उन्होंने पंजाब प्रदेश के लिए बिल्लू की नियुक्ति की व भविष्य में बिल्लू पंजाब में एक प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। उन्होंने रणबीर सिंह को चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाया और डॉ बिजेन्द्र सिंह को चंडीगढ़ माह मंत्री बनाया। मोहिंद्र सिंह पंवार को जिला अध्यक्ष पंचकूला रामकुमार कंडारा को जिला पंचकूला सचिव बनाया है।