हरियाणा के गृह एवं मुख्यमंत्री ने ने वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को पदक जीतने पर दी बधाई

Spread the love

चंडीगढ़, 24 जुलाई। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज टोक्यो ओलंपिक में भारत को ओपनिंग-डे पर पहला पदक दिलाने पर वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को बधाई दी है।
विज ने आज ट्वीट करके कहा कि “टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू को भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए बधाई”। विज ने उम्मीद जताई है कि इसी प्रकार टोक्यो ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी अपना परचम लहराएंगे और दुनिया में देश का नाम ऊंचा करेंगे।
गौरतलब है कि भारतीय महिला स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीराबाई ने 49 किलोग्राम वर्ग में पदक अपने नाम किया।
वही मुख्यमंत्री ने आज ट्वीट कर कहा कि “भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला पदक दिलाने पर वेटलिफ्टर खिलाड़ी मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हिंदुस्तान के कई खिलाड़ी जापान से ढेरों पदक लेकर स्वदेश लौटेंगे और भारत का नाम रोशन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा है। मीराबाई ने 49 किलोग्राम वर्ग के भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम कर देश के लिए पहला मैडल जीता। उनकी इस जीत से ओलिंपिक खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत का 21 साल का इंतजार खत्म हुआ है और 21 साल बाद भारत को इस श्रेणी में दूसरा पदक प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *