चंडीगढ़, 23 जुलाई। सीवरेज एंप्लॉयज यूनियन के शुक्रवार को हुए चुनाव में सुरेश कुमार को प्रधान पद के लिए निर विरोध चुन लिया गया है। सिवरेज एंप्लॉयज यूनियन का हुए चुनाव में प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार सुरेश कुमार तथा सुभाष कांगड़ा मैदान में थे। सुभाष कागड़ा ने अपनी उम्मीदवारी के कागज वापिस ले लिए जिस कारण चुनाव कमेटी के चेयरमैन कमल कल्याण ने सुरेश कुमार को निर विरोध सीवरेज एंप्लॉयज यूनियन का प्रधान घोषत कर दिया। वर्करों ने सुरेश कुमार को फूल मालाएं पहनाकर कर उनका स्वागत किया।
इस मौके नव निजुकत प्रधान सुरेश कुमार ने मुलाजमो को संबोधन करते हुए कहा कि सिवरेज वर्करों की पेंडिंग पड़ी मांगो को। जल्द हल करवाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की है कि अगले चुनाव में आउट सोर्सेड वर्करों को भी यूनियन के चुनाव में वोट डालने का अधिकार दिया जाएगा।
इस मौके पर कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार के अलावा, नरेश कुमार, इंद्र बोहत, राहुल वैद आद शामिल थे। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।
