चंडीगढ़, 3 नवंबर। यूटी पावर मैन यूनियन चंडीगढ़ के आहवान पर चंडीगढ़ प्रशासन तथा सीपीडीएल मैनेजमेंट के खिलाफ 3 नवंबर 2026 को न्यू पावर हाउस स्थित कार्यकारी अभियंता एसएलडीसी के दफ्तर के सामने विशाल रोष धरना दिया व प्रदर्शन किया। धरने का आह्वान चंडीगढ़ प्रशासन तथा,सीपीडीएल मैनेजमेंट के मांगों पर अपनाये जा रहे अड़ियल व नकारात्मक रवैये के विरोध में तथा सीपीडीएल में तैनात कुछ विभाग के रिटायर अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के खिलाफ किया गया।
धरने की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान अमरीक सिंह ने की।धरने में मांगों का प्रस्ताव रखते हुए यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने चंडीगढ़ प्रशासन तथा सीपीडीएल मैनेजमेंट की तीखी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि पहले प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों को एक वस्तु समझकर निजी कंपनी के हवाले कर दिया। जो देश के इतिहास में पहली बार हुआ है, जिस कारण कर्मचारियों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी है तथा अपने सरकारी स्टेटस को बचाने के लिए कोर्टों में धक्के खाने पड़ रहे हैं। दूसरी तरफ सीपीडीएल मैनेजमेंट भी कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है तथा पूरी मनमानी कर रही है तथा मांगे मानने की बजाय टकराव का रास्ता अपना रही है। जिस कारण दर्जनों मांगें प्रशासन तथा कंपनी के पास पेंडिंग पड़ी है प्रशासन सीपीडीएल पर तथा सीपीडीएल प्रशासन पर ठीकरा फोड़ रहा है । कर्मचारी पिस रहे हैं। दोनों के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण पिछले 2 सालों से दर्जनों मांगें ज्यों की त्यों पड़ी हैं। धरने को यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सिद्धू,उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, सुरजीत सिंह, संयुक्त सचिव विरेन्द्र सिंह,विनय प्रसाद, राम गोपाल, रणजीत सिंह, जगतार सिंह, ललित सिंह, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह पान सिंह, आदि यूनियन के पदाधिकारीयों के अलावा फेडरेशन के प्रधान राजेंद्र कटोच, महासचिव हरकेश चंद पब्लिक हेल्थ के प्रधान हरपाल सिंह, सेक्टर 16 हॉस्पिटल के प्रधान रणजीत सिंह, फेडरेशन के उप प्रधान रेखा गोरा, बुधराम एमसी मनी माजरा के नसीब सिंह, बागवानी के महासचिव हरदीप सिंह, कैशियर राजेंद्र कुमार, अजय सिंह भाग सिंह पेरूमल मनदीप शर्मा, रद्द पेंशनर्स यूनियन के प्रधान उजागर सिंह मोही, महासचिव सुच्चा सिंह, आदि ने संबोधित किया।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मांग की कि प्रशासन से निजी कंपनी में भेजे कर्मचारियों का सरकारी स्टेटस कायम रखने तथा उन्हें प्रशासन के अधीन अन्य विभागों में एडजस्ट करने , प्रोविजनल पीरियड से पहले रिटायर कर्मचारियों को पैंशन , जीपीएफ, ग्रेच्युटी तथा अन्य पेंशनरी लाभ सरकार द्वारा दिए जाने तथा इस दौरान कर्मचारियों की लम्बित प्रमोशन बिना शर्त करने, कांट्रेक्चुअल कर्मचारियों को नियमित करने के लिए रखी परीक्षा रद्द करने तथा उनके लम्बे अनुभव के अनुसार सीन्योरिटी वाइज कंपनी में समाहित करने, पार्ट टाइम पर रखे कर्मचारियों को फुल टाइम करने, कर्मचारियों के प्रमोशन स्केल संबंधी सर्कुलर वित्त बिभाग से अडोप्ट कर लागू करने तथा एसीपीएस लागू करने तथा प्रोवेशन पिरीयड क्लीयर कर इंक्रीमेंट का बकाया शीघ्र भुगतान करने, बच्चों की शादी, मकान के लिए लोन लेने के लिए कर्मचारियों का जीएफ का शीघ्र भुगतान करने तथा एनपीएस की कटौती करने के बावजूद पीएफआरडीए फंड में पैसा जमा न करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने व 5 साल बिना ब्रेक नौकरी कर चुके कांट्रेक्चुअल कर्मचारियों को दिवाली से पहले 2% अतिरिक्त डीसी रेट का भुगतान करने, पहले की तरह मकानों की अलाटमेंट करने, पैंशनरों के मैडीकल बिलों का भुगतान करने तथा आउटसोर्स कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस का भुगतान करने आदि मांगे काफी समय से पैंडिंग पडी हैं । उन्होंने सीपीडीऐल मैनेजमेंट की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहां की अधिकारी सेफ्टी नॉर्म की सरेआम धज्जिया उड़ा कर कर्मचारियों की जान से भी खेल रहे हैं उनकी नीतियों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। तथा उपभोक्ताओं का टकराव कनिष्ठ कर्मचारियों के साथ करा कर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं ।अंत में यूनियन के प्रधान अमरीक सिंह ने भारी गिनती में शामिल होने के लिए कर्मचारी का आभार व्यक्त किया तथा प्रशासन तथा सीपीडीएल मैनेजमेंट को चेतावनी दी की अगर शीघ्र ही मांगों का समाधान नहीं किया गया तो बिजली कर्मचारी अपने संघर्ष को और तेज करेंगे व नियमानुसार काम का ऐलान किया जाएगा तथा इस दौरान रेलिया धरने व आर्थिक रूप प्रदर्शन जारी रहेंगे तथाअगले पड़ाव में कर्मचारियों तथा उपभोक्ताओं का संयुक्त रोष प्रदर्शन सी पी डी ऐल दफ्तर के सामने किया जाएगा। तथा दिवाली पर कंपनी द्वारा दिए जाने वाले गिफ्ट का भी बहिष्कार किया जाएगा। धरने में विशेष प्रस्ताव पास कर कर्मचारियों को गाली गलौज और धमकी देने वाले सेक्टर 23 के निवासी खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की भी मांग की गई तथा फैसला किया कि अगर शीघ्र केस दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो यूनियन कार्य बहिष्कार कर सेक्टर 22 में कंप्लेंट सेंटर के सामने रोष प्रदर्शन करेगी तथा पुतला दहन किया जाएगा। धरने के बाद चंडीगढ़ के प्रशासक को ज्ञापन देकर दखलअंदाजी देने की मांग की गई।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में गोपाल दत्त जोशी ने दी।
बिजली कर्मचारियों का विशाल धरना व रोष प्रदर्शन, गिफ्ट का करेंगे बहिष्कार
