कमलजीत सिंह पंछी इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026 से हुए सम्मानित

कमलजीत सिंह पंछी इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026 से हुए सम्मानित
Spread the love

नई दिल्ली/चंडीगढ़ । चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन, सेक्टर 17, चंडीगढ़ के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड–2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रधानमंत्री संग्रहालय, तीन मूर्ति, नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार अटल फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा कमलजीत सिंह पंछी को समाज सेवा, मानवीय संवेदनशीलता, समर्पित नेतृत्व तथा राष्ट्र एवं मानवता की सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान के रूप में उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा, स्मृति-चिह्न, प्रमाण-पत्र एवं बैज प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कमलजीत सिंह पंछी ने अटल फाउंडेशन, दिल्ली के प्रबंधन एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। पंछी ने समाज की सेवा, जरूरतमंदों की सहायता तथा जनकल्याण के कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज एवं मानवता की सेवा करते रहेंगे।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में मुख्य सचिव अमित जैन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *