चंडीगढ़ । हिमांश मेहरा ने थर्ड डिस्ट्रिक्ट मोहाली ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 के ईवेंट-क्यूरोगी, सब-जूनियर (बॉयज) के (-50 किलोग्राम) भार वर्ग में गोल्ड मैडल जीता। हिमांश मेहरा बी.एस ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ी है। हिमांश न्यू एंजेल पब्लिक स्कूल जीरकपुर का विद्यार्थी है उनके स्कूल की प्रिंसिपल शरणजीत कौर ने हिमांश मेहरा को जिला मोहाली में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। यह चैंपियनशिप जिला मोहाली, डेराबस्सी के तहसील रोड स्थित कम्युनिटी सेंटर में 9 अगस्त, 2026 को आयोजित की गई। इस चैंपियनशिप का आयोजन डिस्ट्रिक्ट मोहाली ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।
हिमांश मेहरा ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता
