लायन्स क्लब चंडीगढ़ ने राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय राम दरबार में विशाल डेंटल मेडिकल कैंप लगाया

लायन्स क्लब चंडीगढ़ ने राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय राम दरबार में विशाल डेंटल मेडिकल कैंप लगाया
Spread the love

चंडीगढ़, 4 अगस्त। जन-कल्याण और सामुदायिक सेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, लायन्स क्लब चंडीगढ़ ग्रेटर ने मंगलवार को राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय (Govt. Model High School), राम दरबार, फेज-1, चंडीगढ़ में एक विशाल डेंटल मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया ।
क्लब के अध्यक्ष एमजेएफ लायन अजय गुप्ता, सचिव लायन विजय पुनियानी और जोन चेयरपर्सन लायन के. के. सिंगला की संयुक्त अगुवाई में पूरी टीम ने इस मिशन को सफल बनाया।
इस विशेष कैंप का आयोजन इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) मोहाली के सहयोग से किया गया। डॉ. संदीप अरोड़ा की देखरेख व गाइडेंस में IDA मोहाली की प्रेसिडेंट डॉ. तृप्ता आहलूवालिया, डॉ. पूनम, सेक्रेटरी डॉ. विशेष धीर (ट्रेजरर) और लगभग 15 सीनियर व जूनियर डॉक्टरों तथा तकनीशियनों की समर्पित टीम ने पूरे उत्साह के साथ छात्रों के दांतों की जाँच की और उन्हें दंत स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह दी।
शिविर के दौरान बच्चों को क्रमबद्ध तरीके से चेकअप के लिए लाने-ले जाने और अनुशासन बनाए रखने में स्कूल के शिक्षकों—कोमल शर्मा, कुलविंदर सिंह, लोकेश कुमार और संदीप कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।
शिविर के दौरान क्लब ने स्कूल की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक नया वाटर कूलर स्कूल के प्रधानाध्यापक डॉ. धर्मेंद्र शास्त्री को भेंट किया। डॉ. धर्मेंद्र शास्त्री ने लायन्स क्लब को अवगत कराया था कि स्कूल में नई बिल्डिंग बनने के कारण छात्रों के लिए एक और वाटर कूलर की अत्यंत आवश्यकता है। उनकी इसी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए क्लब ने सहर्ष यह वाटर कूलर दान स्वरूप प्रदान किया।
इस अवसर पर लायन्स क्लब चंडीगढ़ ग्रेटर के कई वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। इनमें पीएमजेएफ लायन विजय मेहन, एमजेएफ लायन सुशील कपूर, एमजेएफ लायन संजीव मोंगा, लायन एन. के. चावला, लायन हरचरण सिंह, लायन राजकुमार बसाम्बू , लायन मनीष भसीन, पीएमजेएफ लायन डॉ. रणवीर उप्पल, लायन सोनिया अरोड़ा, लायन प्रीतम सिंह, लायन सुदीप बामरा ( ट्रैजरार ), लायन राकेश बरोटिया और लायन गौतम उप्पल विशेष रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में क्लब की ओर से स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. धर्मेंद्र शास्त्री, स्कूल स्टाफ, IDA की पूरी डॉक्टर टीम और तकनीशियनों का उनके बहुमूल्य सहयोग और सक्रिय भागीदारी के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *