चण्डीगढ़, 3 अगस्त । फैडरेशन आफ यूटी ईम्पलाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के आह्वान पर, लडीवार चल रहे संघर्षों की कड़ी में आज एम सी बागवानी बूथ सैक्टर 38 तथा धनास, वाटर वर्क्स सैक्टर 4,एमसी इलैक्ट्रिक सैक्टर 30में रैलियां कर 5 अगस्त 2026 के धरने की तैयारी पूरी कर ली है। रैलियों में 10 साल पूरे कर चुके सभी कांट्रेक्ट कर्मचारियों को शीघ्र पक्का करने और आउटसोर्स कर्मचारियों को शीघ्र विभाग के अधीन करने तथा बराबर काम के आधार पर बराबर वेतन देने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। तथा जोरदार शब्दों में कहा कि कर्मचारियों को इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं है। प्रशासन को अस्थाई कर्मचारियों की मांगों को लागू करने के लिए शीघ्र उचित कदम उठाने ही होंगे।
रोष रैलियों को को संबोधित करते हुए फैडरेशन के प्रधान राजेंद्र कटोच महासचिव हरकेश चंद, अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी, उपाध्यक्ष बुधराम, संयुक्त सचिव विहारी लाल, सीएमसी हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन चंडीगढ़ के महासचिव हरदीप सिंह, संयुक्त सचिव अजायब सिंह तथा सोहनलाल वित्त सचिव राजेंद्र कुमार, उप प्रधान माता शरण, संगठन सचिव पेरूमल, ऑडिटर अय्यप्पन तथा प्रैस सचिव गुरप्रीत सिंह, सीएमसी पब्लिक हेल्थ वर्कर यूनियन के प्रधान हरपाल सिंह कैशियर हनीफ मोहम्मद, धर्मपाल उप प्रधान हरजीत सिंह, राजकुमार,नसीब सिंह, गुरदेव सिंह, जसविंदर सिंह तेजमनी आदि ने चंडीगढ़ प्रशासन तथा नगर निगम की अथॉरिटी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा की प्रशासन तथा निगम की नकारात्मक व कर्मचारी विरोधी कार्य शैली के कारण कर्मचारियों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है ।
प्रशासन बातचीत कर मांगे हल करने की बजाय लगातार नकारात्मक रवैया अपना रहा है, जिस कारण 10 साल पूरे कर चुके सभी डेलीवेज, कान्ट्रेक्ट कर्मचारियों को एकमुश्त पक्का करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को जैम पोर्टल की बजाय सीधे तौर पर प्रशासन या सरकारी केन्द्रित ऐजेन्सी के अधीन कर रिटायरमेंट तक नौकरी की सुरक्षा देने व बराबर काम बराबर वेतन के सिद्धान्त को लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, विभागों में खाली पड़ी प्रमोशन की पोस्टें शीघ्र भरने, रिटायर कर्मियों को तुरन्त रिटायरी बैनेफिट देने, बागवानी विभाग की पार्को व ग्रीन बैल्टों को एम ओ यू के मार्फत निजी सोसाईटीज को देने का फैसला रद्द करने, वर्दियां, तेल साबुन, चिन्ड्रन अलाउन्स, सी जी एच एस सुविधा लागू करने व ई एस आई व बोनस की लिमिट 50000 तक बढ़ाने , सुपरवाइजरों के डीसी रेट में रह गई त्रुटि को ठीक करने तथा 5 साल पूरे कर चुके सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के डीसी रेट में बिना शर्त 2% बढ़ोतरी करने,आगनबाडी/क्रैच , मिड-डे मील कर्मचारियों को शीघ्र डीसी रेट लागू करने आदि मांगे काफी लंबे समय से लंबित पड़ी है । इसलिए विभागीय तौर पर तथा संयुक्त तौर पर लड़ी वार जारी रहेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से फैडरेशन ऑफ यूटी ईम्पलाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ तथा का संयुक्त कर्मचारी मोर्चा द्वारा आयोजित 5 अगस्त 2026 के धरने में भारी गिनती में शामिल होने की अपील की।
फेडरेशन ऑफ यूटी ईम्पलाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ द्वारा अलग-अलग-अलग विभागों में रैलियां सम्पूर्ण, 5 अगस्त के धरने की तैयारी पूरी
