ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने विशेष आयुक्त हरप्रीत सिंह सूदन से की शिष्टाचार भेंट

ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने विशेष आयुक्त हरप्रीत सिंह सूदन से की शिष्टाचार भेंट
Spread the love

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन, सेक्टर-17 के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी के नेतृत्व में एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में नगर निगम चंडीगढ़ के विशेष आयुक्त (स्पेशल कमिश्नर) का कार्यभार संभालने वाले हरप्रीत सिंह सूदन, आईएएस, से उनके सेक्टर-17 स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
एसोसिएशन की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने उनका पुष्पगुच्छ के स्थान पर एक सुंदर पुष्प-पौधा भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया तथा उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कमलजीत सिंह पंछी ने कहा कि यह केवल एक शिष्टाचार भेंट थी। व्यापारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए शीघ्र ही एक अलग बैठक आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में सचिव रविंदर नाथ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *