चंडीगढ़ । सच्चिदानंद जी परम पूज्य ब्रह्मलीन श्री स्वामी अर्जुन सेवानंद महाराज जी के धारावतरण दिवस के उपलक्ष में श्री अद्वैत स्वरूप अजून सेवानंद ट्रस्ट फेस 2 राम दरबार चंडीगढ़ में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ दिनांक 5 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कलश यात्रा 5 अगस्त प्रातः काल 8:00 मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी और सायं काल 3:00 बजे से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होगा।
श्री अद्वैत स्वरूप अजून सेवानंद ट्रस्ट फेस 2 राम दरबार चंडीगढ़ के संचालक महात्मा अजून ज्ञानानन्द महाराज ने लोगों से आग्रह किया है कि चंडीगढ़ निवासी इस शुभ अवसर पर सपरिवार सहित पहुंचकर के अपने जीवन को कृतार्थ करें और कलश यात्रा एवं श्रीमद् भागवत कथा का आनंद ले। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।
श्री अद्वैत स्वरूप अजून सेवानंद ट्रस्ट 5 अगस्त से 13 अगस्त तक आयोजित करेगा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ
