राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर भाजपा मेडिकल सेल का सेवा संकल्प: 55 मरीजों के लिए निःशुल्क फाइब्रोस्कैन शिविर, चिकित्सकों का हुआ सम्मान

राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर भाजपा मेडिकल सेल का सेवा संकल्प: 55 मरीजों के लिए निःशुल्क फाइब्रोस्कैन शिविर, चिकित्सकों का हुआ सम्मान
Spread the love

चंडीगढ़, 2 जुलाई । राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मेडिकल सेल, चंडीगढ़ द्वारा समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर-21 स्थित ग्लोबल हेल्थ क्लिनिक में निःशुल्क फाइब्रोस्कैन शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेश संयोजक ललित तकियार एवं मेडिकल सेल प्रभारी डॉ. संजीव भाटिया के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में 55 मरीजों का सफलतापूर्वक फाइब्रोस्कैन किया गया तथा उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि चिकित्सक केवल एक पेशे से जुड़े व्यक्ति नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के सबसे मजबूत स्तंभ हैं। डॉक्टर अपने ज्ञान, समर्पण और सेवा भाव से अनगिनत लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं, इसलिए उनका योगदान सदैव सम्मान और प्रेरणा का विषय रहेगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ. गुरांचल, डॉ. मनोज एवं डॉ. संजीव भाटिया को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और समाज सेवा के लिए सम्मानित किया। वहीं भाजपा मेडिकल सेल की सह-संयोजक डॉ. मीना चड्ढा ने भी प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम का सफल समन्वय सुमीत भंडारी ने किया, जबकि पूरे आयोजन का नेतृत्व भाजपा मेडिकल सेल, चंडीगढ़ के प्रदेश संयोजक ललित तकियार ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा मेडिकल सेल भविष्य में भी जनहित और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करती रहेगी।
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नरेश पंचाल, भारत कुमार, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, जिला अध्यक्ष रविंदर मलिक, विक्की शेरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों ने चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा ऐसे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविरों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *