फैड़रेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्करज चण्डीगढ़ द्वारा 7 जुलाई की कन्वैंशन की तैयारी में गेट मीटिंगें शुरु

फैड़रेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्करज चण्डीगढ़ द्वारा 7 जुलाई की कन्वैंशन की तैयारी में गेट मीटिंगें शुरु
Spread the love

चंडीगढ। फैड़रेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्करज चण्डीगढ़ द्वारा 7 जुलाई 2026 की कन्वेंशन की तैयारी शुरू कर दी गई है इस संबंध में अलग-अलग विभागों में गेट मीटिंगों का दौर शुरू कर दिया गया है ।कल सॉलिड वेस्ट सेक्टर 25 में तथा हॉर्टिकल्चर बूथ मनी माजरा में गेट मीटिंगें की गई तथा आज हॉर्टिकल्चर बूथ सेक्टर 29 में गेट मीटिंग कर कर्मचारियों को 7 जुलाई की कन्वेंशन में भारी गिनती में शामिल होने की अपील की गई। अलग-अलग स्थानों पर की गई मीटिंगों को फेडरेशन के अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी, महासचिव हरकेश चंद, उपाध्यक्ष तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एम एम सुब्रमण्यम, पब्लिक हेल्थ के प्रधान हरपाल सिंह,राजकुमार ,तेजमानी बुधराम ,हरदीप सिंह ,अजायब सिंह, बिहारी लाल आदि नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए 7 जुलाई 2026 को भकना भवन सेक्टर 29 में संयुक्त कर्मचारी मोर्चे के आहवान पर की जा रही कन्वेंशन में भारी गिनती में शामिल होने की अपील की। फेडरेशन के पदाधिकारीयों ने चंडीगढ़ प्रशासन तथा नगर निगम की अथॉरिटी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा की प्रशासन तथा निगम की नकारात्मक व कर्मचारी विरोधी कार्य शैली के कारण कर्मचारियों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है ।प्रशासन बातचीत कर मांगे हल करने की बजाय लगातार नकारात्मक रवैया अपना रहा है जिस कारण 10 साल पूरे कर चुके सभी डेलीवेज कान्ट्रेक्ट कर्मचारियों को एकमुश्त पक्का करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को जैम पोर्टल की बजाय सीधे तौर पर प्रशासन या सरकारी केन्द्रित ऐजेन्सी के अधीन कर रिटायरमेंट तक नौकरी की सुरक्षा देने व बराबर काम बराबर वेतन का सिद्धान्त को लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, विभागों में खाली पड़ी प्रमोशन की पोस्टें शीघ्र भरने, रिटायर कर्मियोंको तुरन्त रिटायरी बैनेफिट देने, क्रैच कर्मियों के बरखास्तगी व रिटायरमेंट आर्डर रद्द करने, बिजली विभाग से निजी कम्पनी में ट्रांसफर कर्मियोंको अन्य विभागों में समाहित करने, बागवानी विभाग की पार्को व ग्रीन बैल्टों को एम ओ यू के मार्फत निजी सोसाईटीज को देने का फैसला रद्द करने, आंगनवाडी क्रैच व मिडडे मील कर्मियों को डी सी रेट देने, वर्दियां, तेल साबुन, चिन्ड्रन अलाउन्स सी जी एच एस सुविधा लागू करने व ई एस आई व बोनस की लिमिट 50000 तक बढ़ाने आदि मांगे काफी लंबे समय से पेंडिंग लंबित पड़ी है । वक्ताओं ने सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए 7 जुलाई 2026 की कन्वैंशन को कामयाब करने की अपील की।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव हरकेश चन्द ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *