सुनील देवधर एक सरल, विनम्र एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी: अवी भसीन

सुनील देवधर एक सरल, विनम्र एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी: अवी भसीन
Spread the love

चंडीगढ़, 25 जून । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील देवधर के चंडीगढ़ प्रवास के दौरान भाजपा नेता अवी भसीन को उनसे भेंट एवं संवाद करने का मौका मिला ।
इस अवसर पर अवी भसीन ने कहा कि सुनील देवधर एक सरल, विनम्र एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विशेष रूप से त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने एवं पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
भेंट के दौरान विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई तथा उनके अनुभवों एवं मार्गदर्शन से सीखने का अवसर प्राप्त हुआ।
अवी भसीन ने सुनील देवधर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं संगठन के लिए निरंतर सफल योगदान की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *