पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चंडीमंदिर -2 में संभागीय खेलकूद बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुआ आरंभ

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चंडीमंदिर -2 में संभागीय खेलकूद बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुआ आरंभ
Spread the love

चंडीगढ़, 25 जून । पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 चंडीमंदिर छावनी में केंद्रीय विद्यालय संगठन के संभागीय खेलकूद बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 जून और 24 जून को किया गया जिसमें अंडर – 17 में 8 टीम और अंडर – 14 में तीन टीमों ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य केवल सिंह के प्रेरणा भरे भाषण से खेलकूद प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। प्रतियोगिता दो दिन तक चली। अंडर 17 मे केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर केंद्रीय विद्यालय सिरसा एवं और तीसरे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय जतोग कैंट के खिलाड़ी रहे। अंडर 14 की श्रेणी में केंद्रीय विद्यालय जतोग केंट ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी। केंद्रीय विद्यालय हरसिंहपुरा तथा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 चंडीमंदिर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागी टीमें अपने संरक्षक अध्यापकों के साथ पीएम केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 चंडीमंदिर छावनी के परिसर में रुकी। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के दौरान प्राचार्य केवल सिंह द्वारा विजेता टीमों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *