प्रॉपर्टी फेडरेशन ने शेयर-वाइज प्रॉपर्टी रजिस्ट्रियों पर रोक के बाद उठे समस्याओं को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

प्रॉपर्टी फेडरेशन ने शेयर-वाइज प्रॉपर्टी रजिस्ट्रियों पर रोक के बाद उठे समस्याओं को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र
Spread the love

चंडीगढ़, 22 जून। प्रॉपर्टी फेडरेशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने फेडरेशन के सदस्यों की ओर से भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 10 जनवरी 2023 के निर्णय की व्याख्या के बाद शेयर-वाइज प्रॉपर्टी रजिस्ट्रियों पर रोक लगाए जाने से उत्पन्न गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है, शेयर-वाइज रजिस्ट्रियों के बंद होने से संपत्ति मालिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे संपत्तियों के हस्तांतरण, बिक्री, उत्तराधिकार एवं प्रबंधन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसके साथ ही हजारों निवासियों के बीच अनिश्चितता का वातावरण पैदा हुआ है तथा चंडीगढ़ प्रशासन को भी राजस्व की उल्लेखनीय हानि हो रही है।
प्रॉपर्टी फेडरेशन चंडीगढ़ के सदस्यों ने बताया कि शहर में अनेक संपत्तियां अब तीसरी और चौथी पीढ़ी के परिवारजनों के स्वामित्व में हैं। ऐसी स्थिति में संपत्ति के हिस्सों का हस्तांतरण न हो पाने से कानूनी और वित्तीय जटिलताएं उत्पन्न हो रही हैं। यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में पारिवारिक विवादों, संपत्ति संबंधी मुकदमों तथा न्यायिक व्यवस्था पर बढ़ते दबाव की आशंका है।
कमलजीत सिंह पंछी ने गृह मंत्री से विनम्र अनुरोध किया है कि चंडीगढ़ के निवासियों के व्यापक हित में इस विषय को आगामी उस बैठक के एजेंडे में शामिल किया जाए, जिसकी अध्यक्षता वे स्वयं चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करेंगे ओर उन्होंने कहा आशा है कि इस लंबे समय से लंबित मुद्दे पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा तथा इसका शीघ्र और सकारात्मक समाधान निकाला जाएगा।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में मुख्य सचिव अमित जैन ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *