चंडीगढ़, 21 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर-21, सेक्टर-47C स्थित श्री वाली बाल कोर्ट के सामने पार्क में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मंडल अध्यक्ष सुचा सिंह ने की, जबकि अवि भसीन, स्टेट सह-कोषाध्यक्ष, भाजपा चंडीगढ़, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक माया परमार एवं राकेश कुमार साहनी के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अवि भसीन ने योग प्रशिक्षकों एवं समाज के कुछ सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं।
अवि भसीन ने इस सफल एवं अनुशासित आयोजन के लिए मंडल अध्यक्ष सुचा सिंह तथा उनकी पूरी मंडल टीम को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया।
सभी नागरिक योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं: अवि भसीन
