लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ ने किया अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र का भव्य स्वागत

लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ ने किया अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र का भव्य स्वागत
Spread the love

चंडीगढ़, 11 जून। आज चंडीगढ़ प्रवास के दौरान लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ द्वारा कार्यकारी सदस्यों की बैठक एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं पश्चिमोत्तर क्षेत्र प्रभारी एडवोकेट अरविंद धूमल, सह-प्रभारी शुभ आदेश मित्तल, उत्तर क्षेत्र मीडिया प्रभारी विक्रांत शर्मा, पंजाब प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप मोंगिया तथा संयुक्त महासचिव अनिल शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ के अध्यक्ष अवि भसीन ने किया। महासचिव मनीष निगम ने सदस्यता अभियान एवं संगठन की आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
अपने संबोधन में प्रकाश चंद्र ने कहा कि लघु उद्योग भारती का उद्देश्य देशभर के उद्योगों को साथ लेकर सहभागिता, समन्वय और संगठन के माध्यम से उद्योग जगत को सशक्त बनाना है। उन्होंने उद्यमियों से स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संपर्क, समन्वय, सहभागिता और निरंतरता के माध्यम से सभी समस्याओं का समाधान संभव है तथा यही संगठन की वास्तविक शक्ति है।
इस अवसर पर राकेश रतन अग्रवाल, अक्षय चुघ, सुनील खेत्रपाल, संदीप मोंगिया, अरुण शर्मा, बॉबी गर्ग, मनीष गुप्ता, संजीव गुप्ता, प्रमोद शर्मा, अभिनव जैन, हरीश चौहान, उपेंद्र वोहरा, जरनैल सिंह, जी पी सिंह, नरेश कुमार, जसवंत धीमन सहित अनेक सदस्य एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ ने यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *