भारतीय नेतृत्व के इतिहास में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को पंछी ने दी हार्दिक बधाई

भारतीय नेतृत्व के इतिहास में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को पंछी ने दी हार्दिक बधाई
Spread the love

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन, सेक्टर-17, चंडीगढ़ के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर सेवा देने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
अपने पत्र में पंछी ने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता तथा भारत के विकास एवं वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता की कामना की, ताकि उनके नेतृत्व में भारत प्रगति, समृद्धि और वैश्विक सम्मान के नए आयाम स्थापित करता रहे।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *