चंडीगढ़ । नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी-करप्शन फोर्स, (NHRACF), चंडीगढ़ के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने भिक्षा-मुक्त चंडीगढ़ अभियान के सफल संचालन एवं जन-जागरूकता में स्वयं तथा अपनी पूरी टीम के उत्कृष्ट योगदान के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उम्मीद फाउंडेशन द्वारा पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, सेक्टर-31, चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।
पंछी ने कहा कि NHRACF द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान ’भिखारियों को नकद न दें’ का संदेश देता है तथा नागरिकों को उनके पुनर्वास के प्रयासों में सहयोग करने के लिए प्रेरित करता है। यह पहल चंडीगढ़ को भिक्षावृत्ति-मुक्त, अधिक संवेदनशील और सामाजिक रूप से सशक्त शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, उन्होंने यह सम्मान NHRACF की पूरी टीम को समर्पित करते हुए कहा कि उनके समर्पण, टीम भावना और निःस्वार्थ सेवा के कारण ही यह अभियान सफलता की ओर अग्रसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम के निरंतर प्रयास समाज में सकारात्मक एवं सार्थक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में मुख्य सचिव रजत मल्होत्रा ने दी।
भिक्षा-मुक्त चंडीगढ़ अभियान के सफल संचालन एवं जन-जागरूकता के लिए पंछी को किया गया सम्मानित
