ईएसआईसी में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह 2026 का हुआ समापन समारोह

ईएसआईसी में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह 2026 का हुआ समापन समारोह
Spread the love

चंडीगढ़ । कर्मचारी राज्य बीमा निगम, आदर्श अस्पताल, रामदरबार, चंडीगढ़ (ईएसआईसी) में 18 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह 2026 के समापन अवसर पर फल वितरण, पौधारोपण एवं सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को नर्सिंग अधिकारियों द्वारा फल वितरण से हुई।
इसके पश्चात अस्पताल परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें ANS बलबीर कौर सहित सभी नर्सिंग अधिकारियों ने औषधीय एवं फलदार पौधे लगाए।
समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निखिल कुमार हांसदा ,  DMS ममता गौड़ एवं  ANS  बलबीर कौर द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  वार्ड स्वच्छता प्रतियोगिता में इमरजेंसी वार्ड को विजेता घोषित किया गया।
नर्सेज सप्ताह के समापन अवसर पर अस्पताल के सभी नर्सिंग अधिकारियों को उनके समर्पण, टीमवर्क एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशंसा स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *