पूर्व मेयर कमलेश बनारसी दास ने बच्चों को किया सम्मानित

पूर्व मेयर कमलेश बनारसी दास ने बच्चों को किया सम्मानित
Spread the love

चंडीगढ़, 16 मई । रामदरबार कॉलोनी फेज-2 स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सम्मान हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मेयर चंडीगढ़ कमलेश बनारसी दास ने कक्षा 1 से 11 तक के उन बच्चों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का मन जीता। उन्होंने बच्चों को अच्छे मार्ग पर चलने, मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने भविष्य को संवारने और कमजोर साथियों की मदद करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर बच्चों को सम्मानित किया गया। कमलेश बनारसी दास ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कम शिक्षकों, लेक्चररों और बिना प्रिंसिपल के भी विद्यालय ने सराहनीय परिणाम दिया है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष 12वीं का परिणाम 12 प्रतिशत बढ़ा है और विद्यालय का ओवरऑल परिणाम 86 प्रतिशत रहा, जो पूरे स्टाफ की मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने प्रिंसिपल, शिक्षकों और विद्यार्थियों सभी को बधाई दी।
कार्यक्रम में कुलदीप सिंह, वाइस प्रिंसिपल, सुखबीर कौर तथा बनारसी दास प्रधान, बैरवा समाज पंजाब चंडीगढ़ ने भी बच्चों को शुभकामनाएँ दीं।
यह एक प्रेरणादायक आयोजन रहा, जिसमें विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *