चंडीगढ़, 16 मई । अंतरराष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 16 मई 2026 को ESIC आदर्श अस्पताल, रामदरबार, चंडीगढ़ में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात कविता पाठ, गीत-संगीत, पंजाबी भांगड़ा, गिद्धा, हरियाणवी एवं हिमाचली नृत्य जैसी आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम ने सभी कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग, एकता एवं सकारात्मकता को बढ़ावा दिया। समापन अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों के लिए लंच एवं आइसक्रीम की व्यवस्था की गई तथा समूह फोटोग्राफ भी लिया गया। यह कार्यक्रम अत्यंत सफल, मनोरंजक एवं यादगार रहा।
अंतरराष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह 2026 के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
