मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एसआईआर के संबंध में सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर 16 एवं 17 मई को होंगे आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एसआईआर के संबंध में सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर 16 एवं 17 मई को होंगे आयोजित
Spread the love

चंडीगढ़, 16 मई । कल मुख्य निर्वाचन अधिकारी, यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के संबंध में आयोजित बैठक के क्रम में, इस प्रक्रिया के शहरभर में सुचारु एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु आगे की कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है।
इसी क्रम में, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, यू.टी. चंडीगढ़ के निर्देशानुसार, एसआईआर के संबंध में 16.05.2026 एवं 17.05.2026 को चंडीगढ़ के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि मतदाताओं को सुविधा प्रदान की जा सके तथा पुनरीक्षण प्रक्रिया में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।
इस संबंध में राजनीतिक दलों को सूचित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, यू.टी. चंडीगढ़ कार्यालय द्वारा 16.05.2026 को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए आईटी अनुप्रयोगों तथा एसआईआर प्रक्रिया की समय-सारणी एवं कार्यप्रणाली के संबंध में एक विस्तृत प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया।
चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी हितधारकों के सहयोग से एसआईआर प्रक्रिया को पारदर्शी, सहभागी एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *