चंडीगढ़ । ईएसआईसी मॉडल अस्पताल, रामदरबार, चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह 2026 के अंतर्गत 14 मई 2026 को विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अस्पताल के विभिन्न विभागों में आकर्षक रंगोली सजाई गई तथा कॉन्फ्रेंस कक्ष में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान वार्डों की स्वच्छता एवं रंगोली सजावट का निरीक्षण मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ निखिल कुमार हांसदा, ANS बलबीर कौर एवं अन्य अधिकारियों की देखरेख में किया गया।
श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वार्डों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किए गए। पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को 18 मई 2026 को आयोजित समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंतरराष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह 2026 के तहत ईएसआईसी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
