चंडीगढ़, 15 मई । कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मॉडल अस्पताल, रामदरबार, चंडीगढ़ में 15 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह 2026 के अंतर्गत स्पोर्ट्स डे का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की नर्सिंग ऑफिसर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
स्वास्थ्य, फिटनेस, टीमवर्क एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक मनोरंजक खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टग ऑफ वॉर, लेमन रेस, हैंड टाई बॉल गेम, पुश-अप प्रतियोगिता, सिंगल लेग रेस सहित कई रोचक खेल आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
पूरे आयोजन के दौरान आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। प्रतिभागियों ने एकता, सहयोग एवं खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। विजेताओं एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सराहना की गई।
स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम ने मनोरंजन एवं उत्साह के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस, तनावमुक्त वातावरण एवं आपसी सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ किया।
ईएसआईसी में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह 2026 के अंतर्गत स्पोर्ट्स डे आयोजित
