अंतरराष्ट्रीय नर्सेस सप्ताह 2026 के अंतर्गत ईएसआईसी रामदरबार में स्वास्थ्य शिविर का किया गया सफल आयोजन

अंतरराष्ट्रीय नर्सेस सप्ताह 2026 के अंतर्गत ईएसआईसी रामदरबार में स्वास्थ्य शिविर का किया गया सफल आयोजन
Spread the love

चंडीगढ़, 13 मई । अंतरराष्ट्रीय नर्सेस सप्ताह 2026 के उपलक्ष्य में 13 मई 2026 को कर्मचारी राज्य बीमा निगम आदर्श अस्पताल (ईएसआईसी), रामदरबार, चंडीगढ़ में स्वास्थ्य शिविर एवं बीपी (रक्तचाप) तथा शुगर जांच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन एवं मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाना था।
शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अनुभवी नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रक्तचाप एवं शुगर स्तर जांचा गया तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित व्यायाम करने के महत्व पर विशेष जानकारी दी गई।
इस अवसर पर आयोजित हेल्थ टॉक में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर लखविंदर कौर के मार्गदर्शन में नर्सिंग ऑफिसर अलका, कविता, विनीता, कनिका, बंदना एवं अन्य नर्सिंग अधिकारियों द्वारा मधुमेह एवं रक्तचाप संबंधी जानकारी लेखाचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत की गई, जिससे उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विषयों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझने में सहायता मिली।
कार्यक्रम के अंत में अस्पताल की सहायक नर्सिंग अधीक्षक सरला एवं करुणा ने सभी नर्सिंग अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। यह आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *