चंडीगढ़ । नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी-करप्शन फोर्स के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी को एक बैठक के दौरान होटल पार्क इन में मुख्य अतिथि डॉ. बीरेन दवे, राष्ट्रीय अध्यक्ष एनएचआरएसीएफ द्वारा *एनएचआरएसीएफ मानवीय एम्बेसडर अवार्ड* से विशेष रूप से सम्मानित किए गया। पंछी ने सम्मानित होने पर अत्यंत गर्व एवं गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी का धंन्यवाद किया है।
इस अवसर पर डॉ. दवे ने मानवाधिकारों एवं सामाजिक न्याय के प्रचार, संरक्षण और सुरक्षा हेतु पंछी एवं चंडीगढ़ टीम द्वारा किए जा रहे अथक समर्पण, उत्कृष्ट नेतृत्व तथा निःस्वार्थ मानव सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस सम्मानजनक एवं अविस्मरणीय सम्मान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए पंछी ने समाज के कल्याण एवं उत्थान के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहने का अपना दृढ़ संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि यह विशिष्ट सम्मान उन्हें उनकी सच्ची निष्ठा, उत्कृष्ट योगदान, अटूट सहयोग तथा विभिन्न सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण अभियानों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार का प्रोत्साहन एवं आशीर्वाद उन्हें मानवता की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव रजत मल्हो़त्रा ने दी।
एनएचआरएसीएफ मानवीय एम्बेसडर अवार्ड से सम्मानित हुए पंछी
