सेक्टर-22 में ऑटो यूनियन के सदस्य INTUC फेडरेशन में हुए शामिल

सेक्टर-22 में ऑटो यूनियन के सदस्य INTUC फेडरेशन में हुए शामिल
Spread the love

चंडीगढ़ । INTUC फेडरेशन चंडीगढ़ के तहत 7 मई 2026 को सेक्टर-22 में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ऑटो यूनियन के कई सदस्यों को फेडरेशन में शामिल किया गया।
इस अवसर पर सरदार हरबंस सिंह जो INTUC फेडरेशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष एवं इंप्लाईमेंट एंड सिनियर सिटिजन सेल कांग्रेस चंडीगढ़ के चेयरमैन हैं, ने सभी सदस्यों को फेडरेशन में शामिल करवाया और उनका स्वागत किया।
बैठक में ऑटो यूनियन के अध्यक्ष कमलकांत सहित राजीव तिवारी, परमानंद, विजय यादव, शिवकुमार, रामानंद, रविंदर कुमार, कुलदीप सिंह, मनोज कुमार, मदन कुमार और बलवंत सिंह उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मजदूरों और ऑटो चालकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *